Health & Fitness Tips, Beauty Tips, ayurvedic nuskhe

Showing posts with label The advantage of eating jam. Show all posts
Showing posts with label The advantage of eating jam. Show all posts

Wednesday, 19 July 2017

मुरब्बा खाने का फायदा जो भागे दे आप की गर्मी

July 19, 2017 0

गर्मी के मौसम में मुरब्बा खाना बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को ठंडक देता है और कई बीमारियों से भी छुटकारा देता है। आंवले के मुरब्बे के अलावा और भी कई तरह के मुरब्बे होते हैं जैसे गाजर, सेब और बेल का मुरब्बा। इसमें विटामिन,कैल्शियम,आयरन,फाइबर और मिनरल्स होते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। अलग-अलग तरह के मुरब्बों के सेवन से सेहत को भी कई लाभ होते हैं। आइए जानिए मुरब्बे और उससे जुड़े फायदे

1. आंवला 
अांवले के मुरब्बे में विटामिन-सी, आयरन और फाइबर काफी मात्रा में होते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से कई बीमारियों से राहत मिलती है। रोज सुबह खाली पेट आंवले का मुरब्बा खाने से हाई ब्लड प्रैशर की संमस्या में फायदा होता है। यह शरीर में खून की कमी को पूरा करता है और कब्ज एवं एसिडिटी की परेशानी को भी दूर करता है। इसके अलावा आंवले के सेवन से एनर्जी आती है जिससे शरीर में चुस्ती-फुर्ती आती है।

2. सेब 
इसमें आयरन, फास्फोरस, प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन-बी भरपूर मात्रा में होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देते हैं। इसके सेवन से याददाश्त बढ़ती है और दिमाग भी ठंडा रहता है। इसके अलावा सेब का मुरब्बा खाने से मोटापे की समस्या दूर होती है। जिन लोगों को रात में नींद न आने की परेशानी होती है उनके लिए यह मुरब्बा खाना बहुत फायदेमंद होता है।

3.गाजर 
गाजर के मुरब्बे में आयरन और विटामिन-ई होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है। इसके सेवन से पेट की गैस और जलन दूर होती है। गाजर का मुरब्बा खाने से दिमाग तेज होता है औ यह डिप्रेशन की समस्या को भी दूर करता है। रोजाना इसको खाने से उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारियां भी ठीक हो जाती है।

4. बेल 
बेल के मुरब्बे में प्रोटीन, फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और फाइबर होता है जो दिमाग और हृदय रोगों में फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह पेट की कई समस्याओं को दूर करता है। इससे एसिडिटी, अल्सर और कब्ज की परेशानी नहीं होती। बेल के मुरब्बे से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है।