Health & Fitness Tips, Beauty Tips, ayurvedic nuskhe

Showing posts with label Know about 5 things that can snatch away after marriage.. Show all posts
Showing posts with label Know about 5 things that can snatch away after marriage.. Show all posts

Saturday, 22 July 2017

जानिए ऐसी 5 बातें जो शादी के बाद छीन सकती हैं आपका सुकून

July 22, 2017

ज्योतिष के अनुसार सिर्फ ग्रहाें का दुष्प्रभाव ही प्रगति में अवरोध पैदा नहीं करता बल्कि दैनिक जीवन में इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुएं भी शुभ प्रभाव में बाधा बन सकती हैं। वास्तु शास्त्र इस बात की पुष्टि करता है कि जीवन में ब्रह्मांड की ऊर्जा सुख-दुख का कारण बन सकती है। शास्त्रों में ऐसी बातों का उल्लेख किया गया है जो गृहस्थ जीवन के लिए शुभ नहीं होतीं। वास्तु के ये दोष गृहस्थ जीवन बाधक होते हैं। अतः इन्हें वर्जित माना गया है। जानिए ऐसी 5 बातें जो शादी के बाद छीन सकती हैं आपका सुकून…



घर में झाड़ू को खड़ा कर नहीं रखना चाहिए। झाड़ू को पैर से भी स्पर्श नहीं करना चाहिए। झाड़ू हमेशा ऐसे स्थान पर रखें जहां इसके ऊपर से न जाना हो। वास्तु के अनुसार अगर झाड़ू के ऊपर से कोई जाता है तो उसके घर में समृद्धि का आगमन कठिन होता है।

घर की पहली रोटी गाय के लिए निकालें। इससे पितृदेव तथा इष्टदेव प्रसन्न होते हैं। द्वार पर आई गाय अगर वहां से भूखी जाए तो उस घर की लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है।

पूजन में इस्तेमाल होने वाली ऐसी चीजें जिनमें पवित्र अग्नि हो, जैसे दीपक, धूप, अगरबत्ती आदि को फूंक मारकर नहीं बुझाना चाहिए। इससे परिवार को अपयश प्राप्त होता है और जीवन में कष्ट आते हैं।

घर में जहां भी मकड़ी के जाले लगे हों उन्हें हटा देना चाहिए। मकड़ी के जाले भाग्य में बाधक होते हैं। इनसे मेहनत का परिणाम नहीं मिलता।

घर में जूते-चप्पल और बिस्तर अव्यवस्थित नहीं रहने चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता का प्रसार होता है। जूते-चप्पल और बिस्तर व्यवस्थित तथा साफ होने चाहिए। इससे जीवन में सफलता मिलती है।