Health & Fitness Tips, Beauty Tips, ayurvedic nuskhe

Showing posts with label Dark color of mehandi and ways to keep it for a long time. Show all posts
Showing posts with label Dark color of mehandi and ways to keep it for a long time. Show all posts

Saturday, 22 July 2017

मेहँदी का गहरा रंग और उसे लम्बे समय तक रखने के तरीके

July 22, 2017

हर दुल्हन सुंदर मेहंदी डिजाइन के बिना अधूरी होती है। जब तक दुल्हन के हाथों और पैरों में मेहंदी ना लगे तब तक उसकी सुंदरता नहीं दिखाई देती।

हालांकि मेहंदी हर तरह के समारोह या फंग्शन में महत्वपूर्ण अनुष्ठान मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि अगर लड़की की मेहंदी डार्क रची है तो उसे बहुत प्यार करने वाला पति मिलेगा तो अगर आप भी अपनी मेहंदी को सुंदर और डार्क करना चाहती हैं तो नीचे दी गई इन बातों को अच्छे से जान लें।



1 साफ हाथों में मेहंदी लगाएं
मेहंदी लगाने या लगवाने से पहले अपने हाथों को अच्छे से धोकर साफ कर लें। अगर मेहंदी लगाने से पहले आपने अपने हाथों में किसी तरह का लोशन या फिर ऑयल लगाया है तो साबुन से हाथों को धोने से वह निकल जाएगा।

2 चीनी और नींबू का मिक्चर
इस बात को हर कोई जानता है कि मेहंदी लगाने के बाद जब वह सूख जाए, तो उसमें चीनी और नींबू का मिक्चर लगाने से वह काफी डार्क हो जाती है। इस पेस्ट के चिपचिपे होने की वजह से यह मेहंदी को निकलने नहीं देता और आपकी मेहंदी ज्यादा समय तक डार्क रहेगी।

3 सरसों का तेल लगाएं
मेहंदी को हटाने से 30 मिनट पहले सरसों के तेल को अपने हाथों में लगा लें। सरसों का तेल हथेलियों पर लगाने से मेहंदी आसानी से निकल जाती है। इसके अलावा यह मेहंदी को डार्क भी करती है।

4 मेहंदी को कभी भी पानी से ना धोएं
कई महिलाएं मेहंदी लगाने के बाद मेहंदी वाले हाथों को पानी से धो लेती हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए ऐसा करने से मेहंदी साफ होने के साथ अपना रंग भी छोड़ देती है। मेहंदी छुटाने का सबसे आसान तरीका है कि आप या तो अपने हाथों को एक दूसरे के साथ अच्छे से रब कर लें या तो आप एक बटर नाइफ की मदद भी ले सकती हैं। इसके बाद आप अपनी मेहंदी को देखेंगे तो वह गहरे नारंगी रंग की दिखाई देगी। इसके बाद आप अपने हाथों पर पसीना ना होने दें, क्योंकि जैसे जैसे समय बितेगा, मेहंदी उतनी ही डार्क हो जाएगी।

5 सूरज की गर्मी से दूर रहें
मेहंदी लगाते समय सूरज में बैठने से बचना चाहिए। क्योंकि यह आपकी मेहंदी को जल्दी सूखा देगा और आपकी मेहंदी को हल्का बना देगी। डार्क मेहंदी पाने के लिए हमें सूरज की रोशनी से दूरी बनाकर चलना पड़ता है।